{"_id":"5884b97e4f1c1b7649efe7e2","slug":"broad-gauge-platform-construction-work-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राडगेज प्लेटफार्म निर्माण कार्य रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राडगेज प्लेटफार्म निर्माण कार्य रुका
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां ब्राडगेज के नए प्लेटफार्म का निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। प्लेटफार्म निर्माण कार्य में बिजली की हाईटेंशन लाइन बाधा बन गई है। दूसरे ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़े जाने से प्लेटफार्म पर मिट्टी का भराव कार्य बंद हो गया है। ब्राडगेज को लेकर मैलानी-पीलीभीत के लिए अभी ब्लाक नहीं लिया गया है, लेकिन करीब सवा दो साल से ब्राडगेज कार्य चल रहा है। पूरनपुर के अलावा शाहगढ़, माला, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ स्टेशन पर भवन निर्माणाधीन है। अक्तूबर में तेज हुए कार्य नगर में रेलवे स्टेशन के सामने लाइन पार माल गोदाम को प्लेटफार्म का निर्माण शुरू किया गया था। माल लोडिंग आदि को 740 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा प्लेटफार्म बनाया जाएगा। रेलवे के पश्चिमी डेड एंड के पास जिला पंचायत के इंटर कॉलेज की ओर डाली गई बिजली हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों से प्लेटफार्म का निर्माण कार्य रुक गया। निर्माणाधीन संस्था के एक अफसर ने बताया कि बिजली हाईटेंशन लाइन हटवाने को शीघ्र बिजली विभाग को पत्र भेजा जाएगा। बिजली लाइन हटने पर प्लेटफार्म के पश्चिमी छोर पर कार्य शुरू होगा। उधर, अवैध खनन कर प्लेटफार्म पर भराव को लाई जा रही मिट्टी भरी चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पिछले दिनों तहसीलदार ने पकड़ी थीं। खनन की स्वीकृत गांव टंडोला के समीप थी, जबकि मिट्टी पिपरिया जयभद्र की ओर से लाई जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ने के बाद निर्माणाधीन प्लेटफार्म पर मिट्टी भराव कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन