फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Broad gauge disruption during construction on the way Unleashes Ire

ब्राडगेज निर्माण के दौरान रास्ता बाधित होने पर गुस्सा फूटा

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Broad gauge disruption during construction on the way Unleashes Ire
ब्राडगेज निर्माण के दौरान रास्ता बाधित होने पर गुस्सा फूटा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
ब्राडगेज को लेकर रास्ता बंद होने पर लोगों ने नाराजगी जताई ओर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। लाइन पार के लोगों ने कहा कि मंगलवार को रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। इसके बाद भी निकास के लिए अंडर ब्रिज न बनने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में विश्वकर्मा स्कूल के समीप एकत्र हुए लोगों ने बैठक कर ब्राडगेज को लेकर बंद हो रहे रास्तों का विरोध किया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि लाइनपार क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के पांच वार्ड और पूरनपुर देहात के चार वार्ड में करीब पचास हजार की आबादी है। इनका निकास रेलवे स्टेशन से होता है। रेलवे ने बाउंड्रीवाल निर्माण के समय जगह-जगह रास्ते भी छोड़े ताकि लाइनपार के वाशिंदों का आवागमन प्रभावित न हो। अब ब्राडगेज को लेकर लाइनपार माल लोडिंग को प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। इससे स्टेशन के सामने के मुख्य रास्ते बंद हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालो में मनोज मिश्रा, संजीव वर्मा, अमेंद्र सिंह चौपड़ा, रविंद्र कुमार मिश्रा सन्नू, प्रेमप्रकाश, नदीम, अशोक भारती, जागन सिंह, बनवारी लाल यादव, विजयपाल विक्की, राजन अग्निहोत्री, शैलेंद्र दीक्षित, मुन्ना कश्यप, महेंद्र कश्यप, दिनेश पांडेय, सीताराम पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed