{"_id":"bfd7acba3d9cca4f867915443639c8d9","slug":"bridge-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 लाख रुपये से होगा जर्जर कटना पुल का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 लाख रुपये से होगा जर्जर कटना पुल का जीर्णोद्धार
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत-पूरनपुर हाइवे पर करीब पांच बड़े पुल हैं। इसमें गजरौला के समीप कटना नदी पर बना पुल पिछले साल भर से गिरताऊ हालत में खड़ा है। आलम यह है कि इस पुल की स्लैबों के बीच दस-दस इंच की दरारें पड़ चुकी हैं। स्लैबों की दरारें में फंसकर आए दिन दुघर्टनाएं हो रही हैं। खास बात यह है कि इस हाइवे पर जिले के बड़े अधिकारियों से लेकर सत्ता पक्ष के कई कई मंत्री भी आते जाते हैं, लेकिन कोई इस समस्या को सुलझाने का प्रयास नहीं किया।
इधर इस मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी ने दिलचस्पी दिखाते हुए लोक निर्माण विभाग (राजमार्ग) के अभियंताओं से पुल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (राजमार्ग) ने जर्जर पुल की रिपोर्ट तैयार कर अफसरों को सौंप दी। इसके बाद मुख्य अभियंता ने 32.12 लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पुल की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
कब आएगी क्षतिग्रस्त हरदोई ब्रांच पुल की बारी
पीलीभीत-पुरनपुर हाइवे पर बना हरदोई ब्रांच पुल का एक हिस्सा जर्जर हालत के चलते करीब चार दिन पूर्व ढह गया। महकमे ने इस पुल के ढहे हिस्से की ओर मिट्टी के बोरे भरवा कर रख दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (राजमार्ग) इश्तियाक अहमद पुल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। लेकिन इसकी दशा कब सुधरेगी इसका कहीं कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कटना पुल की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। धनराशि मिलते ही पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हरदोई ब्रांच पुल का भी निरीक्षण किया जा चुका है। अफसरों को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
- इश्तियाक अहमद, अधिशासी अभियंता (राजमार्ग) लोक निर्माण विभाग