फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bride committed suicide five days after the wedding in Pilibhit

UP News: रात में विदा होकर ससुराल आई दुल्हन... सुबह इस हाल में मिला शव, पति ने बताई ये बात

Tue, 13 May 2025 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 May 2025 05:30 PM IST
सार

Pilibhit News: पीलीभीत में रविवार रात दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल आई थी। सोमवार को सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पति का कहना है कि पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी है। हालांकि मायका पक्ष की ओर से अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
bride committed suicide five days after the wedding in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र में शादी के महज पांच दिन बाद ही नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। ससुरालवाले रविवार रात ही दुल्हन को विदा कराकर लाए थे। घटना के समय परिजन मेहमानों से बात कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। नवविवाहिता की मौत से हर कोई स्तब्ध है। 

विज्ञापन

आठ मई को हुई थी शादी 
बिलसंडा थाना क्षेत्र के ईंटगांव निवासी राजीव ने बताया कि उसकी शादी आठ मई को थाना सुनगढ़ी के गांव विल्ललिया निवासी शीतल (20) के साथ हुई थी। रविवार सुबह उसके मायके वाले विदा कराकर ले गए थे। रात में आठ बजे ससुराल पक्ष के लोग दोबारा विदाई कराकर लाए थे। राजीव ने बताया कि सोमवार की सुबह वह और परिजन घर आए मेहमानों ने बात कर रहे थे। इसी दौरान शतल अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद देखा गया तो उसका शव कमरे में कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। 

यह भी पढ़ें- UP: दंपती में अनबन...पति के दोस्तों ने समझौते के बहाने बुलाया, होटल में दरिंदगी कर बनाया वीडियो; दर्दनाक कहानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया
परिजनों ने आननफानन उसे नीचे उतारा और सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया और एसओ सिद्धांत शर्मा सीएचसी पहुंचे। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष सिद्धान्त शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed