{"_id":"5ff603c28ebc3e32f33c96ca","slug":"bribe-taken-for-reconciliation-in-case-of-gang-rape-so-sehramau-north-suspended-pilibhit-news-bly432718557","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुलह कराने को ली रिश्वत, एसओ सेहरामऊ उत्तरी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुलह कराने को ली रिश्वत, एसओ सेहरामऊ उत्तरी निलंबित
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : amar ujala
आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
पीलीभीत। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुलह कराने के नाम पर रिश्वत लेने पर एसओ सेहरामऊ उत्तरी पर गाज गिर गई है। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से फोन पर मामले को निपटाने के लिए की गई बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने एसओ को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी को दी गई है।
बरेली की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में डेढ़ माह पूर्व सेहरामऊ उत्तरी थाने में एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि इस मामले में आरोपी पक्ष से एसओ सेहरामऊ उत्तरी पुष्कर सिंह ने 60 हजार रुपये ले लिए थे। दोनों पक्षों की सुलह कराने और बचाने का भरोसा दिलाया था। पीड़ित पक्ष के अधिकारियों से शिकायत के बाद मामला फंसता चला गया। इस पर आरोपी पक्ष एसओ से रुपये वापसी का भी दबाव बनाने लगा। वहीं, एसओ दोनों को बैठाकर सुलह का आश्वासन देते रहे। आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति से हुई बातचीत का ऑडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एसओ सुलह कराने और दोनों पक्षों की बातचीत करने की बात कह रहे थे। रुपये लौटाने तक की बात उनके द्वारा कही गई। वायरल ऑडियो से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। फिर एसपी जयप्रकाश ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी एसओ को निलंबित कर दिया। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी को मामले की जांच दी है। वहीं, एसओ पर कार्रवाई के बाद कई इंस्पेक्टर, दरोगा अपनी पोस्टिंग कराने को लेकर भी जुगत भिड़ाने में लग गए हैं। मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।