Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brahmachari Ghat Road has been beautified and is now illuminated with lights.

Pilibhit News: ब्रह्मचारी घाट मार्ग का हुआ सुंदरीकरण, लाइटों से जगमग हुआ मार्ग

Thu, 26 Nov 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 26 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brahmachari Ghat Road has been beautified and is now illuminated with lights.
ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर कराए गए सड़क निर्माण, सौंदर्यीकरण और लाइट पोल लगाने के कार्यों का लोकार
पीलीभीत। गंगा स्नान के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद की ओर से शहरवासियों को विकास कार्यों की सौगात दी गई। मंगलवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, विधानसभा महिला विस्तारक डॉ. अर्चना पाटिल और पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर कराए गए सड़क निर्माण, सुंदरीकरण और लाइट के खंभे लगाने के कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आवागमन वाले मार्गों का विकास नगर पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है। ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर कराए गए विकास कार्यों से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। वहीं, मार्ग के सुंदरीकरण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लाइट के खंभे लगने से रात में बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़े मार्गों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस काम पर करीब एक करोड़ से अधिक का खर्च हुआ है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार, सभासद वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निजाकत अली कादरी, विकास बाबू, राशिद हुसैन, शरीफ अंसारी, जगन्नाथ लोधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed