{"_id":"58af2acb4f1c1b0853b26174","slug":"bogus-ration-cards-will-campaign-to-repeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी राशन कार्ड निरस्त करने को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी राशन कार्ड निरस्त करने को चलेगा अभियान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 24 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी राशनकार्ड भी बने हैं जबकि बहुत से पात्र व्यक्ति अभी भटक रहे हैं। इस पर शासन ने फर्जी एवं अनुपयुक्त राशनकार्ड को समाप्त करने के आदेश दिए हैं। विभाग ने ऐसे लोगों को एक मौका देकर स्वयं राशन कार्ड जमा करने का आह्वान किया है। खाद्य एवं रसद आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के दौरान विभिन्न स्तरों पर हुई गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में फर्जी राशन बनवा लिए गए हैं। आए दिन हो रही शिकायतों की जांच में हकीकत सामने आ रही है। चूंकि हर गांव में आबादी के हिसाब से राशन कार्ड की संख्या निर्धारित है, ऐसे में फर्जी राशन कार्ड बने होने से पात्र वंचित रह जाते हैं। आयुक्त ने ऐसे सभी फर्जी एवं अनुपयुक्त राशनकार्डों को निरस्त करने को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पूर्ति विभाग इसके लिए कई चरणों में अभियान चलाएगा। प्रथम चरण के लिए 25 गांवों को चिह्नित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान चलाने से पहले फर्जी राशन कार्ड बनवाने वालों से खुद अपने राशन कार्ड जमा करने की अपील की जा रही है। यदि वह अपना राशन कार्ड स्वयं जमा कर देते हैं तो उन पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान पकड़े जाने पर कार्ड निरस्तीकरण के साथ ही जुर्माना एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन