{"_id":"6a18a494e0f86218ff0d9e4f","slug":"body-of-school-director-missing-for-three-days-found-in-pilibhit-murder-alleged-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-894395-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत में तीन दिन से लापता स्कूल संचालक का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत में तीन दिन से लापता स्कूल संचालक का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद में तीन दिन से लापता स्कूल संचालक महेंद्रपाल (40) का शव बृहस्पतिवार सुबह रिछा मार्ग से 150 मीटर दूर खेत में मिला। परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है। महेंद्रपाल के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, साथ ही चेहरा तेजाब से जला हुआ था। पुलिस ने इसकी जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों ने बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चाचा लालाराम ने बताया कि ग्राम निजाम डांडी निवासी महेंद्रपाल सेमल खेड़ा में स्कूल चलाते थे। 25 मई को वह धान का बीज लेने पीलीभीत गए थे। देर रात तक महेंद्रपाल घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इस पर थाना जहानाबाद पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बजे हैदरगंज निवासी एक ग्रामीण ने खेत में महेंद्र का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने बताया कि बरेली की एक महिला से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला कई बार गांव में भी आई थी। पुलिस इस पहलू से भी जांच करेगी।
महेंद्रपाल की दोनों पत्नियों की हो चुकी है मौत : लाला राम ने बताया कि महेंद्रपाल ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी सरला देवी और दूसरी पत्नी रिंकी की मौत हो चुकी है। उनकी दो बेटियां प्रभा (16) व सुधा (14) और एक बेटा राम (8) है। संवाद