{"_id":"64ca9ae1fb86f102510f9499","slug":"body-of-dpharma-student-drowned-in-canal-recovered-on-second-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-2054-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में डूबे डीफार्मा के छात्र का दूसरे दिन बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में डूबे डीफार्मा के छात्र का दूसरे दिन बरामद हुआ शव
Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोती बिलखती समर सेन की मां । संवाद
पीलीभीत/न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र की राजा कॉलोनी निवासी डीफार्मा के छात्र समर सेन का शव दूसरे दिन घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
थाना न्यूरिया क्षेत्र की राजा कॉलोनी का डीफार्मा का छात्र समर सेन (20) अपने चाचा अमल सेन के पास रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता अरुण सेन पत्नी के साथ नेपाल में मजदूरी करते है। अमल सेन ने बताया कि समर मंगलवार को अपराह्न तीन बजे बाल कटवाने की बात कहकर घर से गया था। इसके बाद वहां से आते वक्त गुप्ता बंगाली कॉलोनी के पास से गुजर रही बीलसपुर ब्रांच नहर में नहाने के लिए कूद गया।
गहराई अधिक होने और पानी का बहाव तेज होने से वह डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग 50 मीटर दूर तक समर दिखाई दिया। इसके बाद ओझल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम से पूरी रात गोताखोरों की मदद से उसे तलाशा जाता रहा, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
दूसरे दिन बुधवार को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह सीओ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों से तलाशी अभियान शुरू कराया। दोपहर लगभग 12:30 बजे शव घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे मुंडी झाल के निकट से समर सेन का शव बरामद हो गया।
-- -- -- -- -- -- --
पढ़ने में होशियार था समर
समर सेन पढ़ाई में काफी अच्छा था। जब उसका नाम मेरठ के एक कॉलेज में डीफार्मा की प्रवेश सूची में आ गया तो परिवार के लोगों में काफी खुशी का माहौल था। माता-पिता उसकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसलिए नेपाल जाकर मेहनत मजदूरी कर रहे थे। पहले सेमेस्टर के पेपर देने के बाद समर 26 जुलाई को मेरठ से घर लौटा था।