{"_id":"67656621473243510301fe93","slug":"body-found-in-fagunai-river-belonged-to-a-history-sheeter-of-jehanabad-police-station-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहानाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर का था फगुनाई नदी में मिला शव, सात दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहानाबाद थाने के हिस्ट्रीशीटर का था फगुनाई नदी में मिला शव, सात दिन से था लापता
Fri, 20 Dec 2024 06:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2024 06:15 PM IST
सार
बिलसंडा थाना क्षेत्र में फगुनाई नदी में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव उतराता मिला था। उसकी कलाई पर धनश्याम लिखा था, जिसके जरिए उसकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
म़तक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र की फगुनाई नदी में मिले युवक के शव की पहचान हो गई। मृतक जहानाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर घनश्याम बताया गया। वह सात दिन पहले घर से लापता हुआ था। हाथ की कलाई पर लिखे नाम से पुलिस को शव की शिनाख्त में आसानी हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र में फगुनाई नदी में बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव उतराता मिला था। पैर रस्सी से बंधे थे। शव नदी के पानी में डूब जाए, इसके लिये ईंटों भरे एक बोरे को बांधा गया था। सूचना पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर मामले की जांच शुरू की थी। दाहिने हाथ की कलाई पर लिखे घनश्याम दास नाम को आधार बनाकर पुलिस ने शिनाख्त तेज की थी। इसके बाद मृतक की पहचान जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा इलाके के गांव सेहजन निवासी घनश्याम दास 50 पुत्र बेगराज के रूप में हुई।
सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंचे और इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि धनश्याम 13 दिसंबर को घर से बीसलपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। तलाश भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
तीन माह पूर्व ही जेल से बाहर आया था घनश्याम
घनश्याम पर हत्या समेत आने गंभीर धाराओं के करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह तीन माह पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था। कई चर्चित हत्याकांड में भी उसका नाम प्रकाश में आ चुका है। अब परिजन उसकी हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।