फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Board exams start today, 42 thousand students will appear for the exam at 70 centers in the district

Pilibhit News: बोर्ड परीक्षा आज से, जिले में 70 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 42 हजार विद्यार्थी

Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Board exams start today, 42 thousand students will appear for the exam at 70 centers in the district
शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष के बाहर चस्पा सूची में सीटिंग प्लान देखती छात्राएं।संव
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही हैं। जिले में बनाए गए 70 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटर के 42 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। अफसरों ने रविवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर लीं। विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर सीटिंग प्लान और बोर्ड पर चस्पा सूची देखी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में कराने को पांच जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर एक-एक को मिलाकर 70 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पांच सचल दल भी भ्रमणशील रहेंगे। विद्यार्थियों ने रविवार की दोपहर शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर बैठने का स्थान देखा। बोर्ड पर चस्पा अनुक्रमांक से अपने कक्ष और अन्य जानकारियां हासिल कीं। उधर, विभागीय अफसर और कर्मचारी तैयारियों को पूरा करने में जुटे रहे। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बना कंट्रोल रूम भी शुरू हो गया। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। इंटर में सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से इंटर में हिंदी का प्रश्नपत्र कराया जाएगा।
विज्ञापन



इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा
हाईस्कूल
बालक - 12,762
बालिका - 9998
कुल - 22,760
--
इंटर
बालक - 11,213
बालिका - 8607
कुल - 19,820

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी, एसडीएम ने लिया जायजा

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गईं। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों से जानकारी कर ली गई है। केंद्रों पर मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। परीक्षा से पूर्व रविवार को बच्चों ने स्कूल पहुंचकर अपना अनुक्रमांक और कमरा नंबर देखा। इस बार जीजीआईसी, गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कालेज, श्री गुरुतेगबहादुर इंटर काॅलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज, डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर काॅलेज, आरपीएम इंटर कालेज बमरोली, सुख देवी मेमोरियल इंटर कालेज और एजीएम इंटर कालेज विहारीपुर हीरा में विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed