Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BLOs with poor performance will undergo screening; action is being prepared in cases of negligence.

Pilibhit News: खराब काम करने वाले बीएलओ की होगी स्क्रीनिंग, लापरवाही पर कार्रवाई की तैयारी

Thu, 26 Nov 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 26 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
BLOs with poor performance will undergo screening; action is being prepared in cases of negligence.
पीलीभीत। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम फाॅर्म अपलोड करने वाले बीएलओ को चिह्नित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन निगरानी में कुछ बीएलओ की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। लगातार खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जबकि बेहतर काम करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 10 फॉर्म अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद कुछ बीएलओ रोजाना महज एक या दो फॉर्म ही पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ के कामकाज की समीक्षा और स्क्रीनिंग कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशिक्षु एसडीएम अनुराग पांडे, एसडीएम न्यायिक प्रमेश कुमार समेत संबंधित नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी हर घंटे पोर्टल पर बीएलओ की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बीएलओ बरेली से आवागमन करने के बावजूद प्रतिदिन महज एक फॉर्म अपलोड कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। अधिकारियों की नजर ऐसे बीएलओ पर है, जिनका प्रदर्शन लगातार खराब बना हुआ है। स्क्रीनिंग में लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि बीएलओ के कामकाज की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है। यदि कोई बीएलओ लगातार फॉर्म संख्या छह के मामले में शून्य प्रगति पर है तो उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे मामलों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
---------------------
बरखेड़ा भेजे गए फॉर्म छह, नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद तेज
पीलीभीत। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत नए मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बरखेड़ा क्षेत्र से मांग आने पर जिला निर्वाचन कार्यालय से फॉर्म छह की बड़ी खेप भेजी गई। अधिकारियों की निगरानी में फॉर्म उपलब्ध कराए गए, ताकि नए मतदाताओं के पंजीकरण में किसी तरह की बाधा न आए।
जिले के करीब 1662 पोलिंग स्टेशनों पर चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ और बीएलए की तैनाती की गई है। इसके अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। 17 नवंबर से 24 नवंबर तक फॉर्म छह, सात और आठ से संबंधित आवेदनों का प्रतिदिन विवरण जुटाया जा रहा है।
अब तक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से फॉर्म छह के कुल 11,916 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 5,282 पुरुष और 6,634 महिलाओं के आवेदन शामिल हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 2,668 युवाओं ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है।

एसडीएम न्यायिक संबद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेश कुमार ने बताया कि फॉर्म छह की कहीं भी कमी नहीं होने दी जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से मतदाता अपेक्षाकृत कम आवेदन कर रहे हैं। बरखेड़ा से मांग आने पर वहां फॉर्म छह भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed