फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   blood donors became great donors in the camp

Pilibhit News: शिविर में 60 रक्तदानी बने महादानी

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
blood donors became great donors in the camp
जिला अस्पताल के रक्त कोष में अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को प्रश​स्
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 60 लोग रक्तदान कर महादानी बने। बाद में रक्तदानियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं, शिक्षकों, समाजसेवियों, युवा, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संयुक्त बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, महासचिव आनंद मिश्रा, विवेक अवस्थी, राजकुमार गंगवार, शायरा अली, शिक्षिका अनीता तिवारी, विश्व हिंदू परिषद के जगदीश सक्सेना, प्रिंस गौड़, विद्यार्थी परिषद के वंश मिश्रा, राम मिश्रा, कलीम उर रहमान शम्सी आदि के अलावा सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा, प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने सहयोग किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आमजन से रक्तदान की अपील की। डीएम ने विशेष ग्रुप वाले रक्तदानियोंं के नाम-नंबर सहित सूची बनाने के लिए कहा। शिविर में 60 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। इसमें 12 रक्तदानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर अपने जान-पहचान के जरूरतमंदों के लिए बदले में खून भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह बने महादानी

शिक्षक देवेंद्र कन्हैया, प्रजित शुक्ला, प्रणव मिश्रा, विपिन कुमार, लाखन सिंह, मोहित, नीरज जायसवाल, देवेंद्र शर्मा, स्वतंत्र देवल, भारत सिंह राठौर, राजेश गंगवार, राहुल सिंह, प्रिंस गौड़, रामानुज अवस्थी, मुकेश कुमार, प्रतीक, जितेंद्र कुमार, बलविंदर, डॉ. प्रयास राज वर्मा, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. राजीव सक्सेना आदि। इनमें कई लोग अनेक बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed