फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Blood donation is life donation, fulfill your social responsibility today

Pilibhit News: रक्तदान हैं जीवनदान, आज करें सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन

Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Blood donation is life donation, fulfill your social responsibility today
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जरूरतमंद को जीवनदान देने के लिए ब्लड बैंक पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बने। उधर, ब्लड बैंक की ओर से भी लोगों से रक्तदान की अपील की गई है।
विज्ञापन

थैलेसीमिया के मरीजों, गर्भवती महिलाएं व किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी है। रक्तदान करके हम किसी भी जान बचा सकते हैं। वहीं थैलेसीमिया के शिकार बच्चों को प्रतिमाह रक्तदान करके उनकी मदद कर सकते हैं। इसी क्रम में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल की ब्लड बैंक परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन ने युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि वे रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान दें।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने लिया रक्तदान का संकल्प
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस को लेकर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट धीरेंद्र मिश्रा व सचिव आनंद मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को बार एसोसिएशन में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ब्लड बैंक की काउंसलर ने रक्तदान के लाभ बताए। अधिवक्ताओं को रक्तदान का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कुलदीप अवस्थी, करुणा, सारमेंद्र मिश्रा, अनुज मिश्रा, गेंदन लाल राठौर, चोखे लाल वर्मा, अभिषेक मिश्रा, नरेश गंगवार, गोकिल प्रसाद मौर्य, दुर्गेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। शहर के राम लुभाई महिला महाविद्यालय में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम कर संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed