{"_id":"68015749d6415958be0d6981","slug":"block-education-officer-sought-clarification-from-the-headmaster-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134311-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक का मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक का मांगा स्पष्टीकरण
Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में की गई शिकायत पर ओम बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य का स्पष्टीकरण मांगा है।
गांव जसौली निवासी इंद्रावती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि ओम बाल विद्या मंदिर बीसलपुर के प्रधानाचार्य ने एक कर्मी को विद्यालय में सफाई कर्मी रहने का प्रमाणपत्र जारी किया था। इस प्रमाणपत्र के आधार पर सफाई कर्मचारी की पंचायत विभाग में नौकरी लग गई। जबकि सच्चाई यह है कि सफाई कर्मी ने विद्यालय में एक दिन भी सफाई कार्य नहीं किया था और न ही विद्यालय के अभिलेखों में सफाई कर्मचारी का कोई विवरण है। मामले की जांच कराने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री दफ्तर ने डीएम संजय कुमार सिंह को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने यहां के खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक का स्पष्टीकरण मिलते ही जांच पूरी कर ली जाएगी और जांच रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारी को भेज दी जाएगी।