{"_id":"0da6ce987bccc24e095b9484f67de8e3","slug":"bjp-out-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जुलूस निकाल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जुलूस निकाल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को नगर में जुलूस
विज्ञापन
निकाला और तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में जमा हुए। जहां से जुलूस के रूप में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे और डीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार नन्हे लाल को सौंपा। ज्ञापन में तहसील क्षेत्र के वंचित किसानों को मुआवजा दिलाने, गांव मोहम्मदपुर ताल्लुके किशनपुर में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में नए कोटेदार का चयन, दलित आबादी वाले गांव जसूपुरा का विद्युतीकरण कराने, गांव बसेेगा से मीरपुर रतनपुर और गांव जमुनिया महुआ से गांव बरखेड़ा चतुरहा तक सड़क बनवाने आदि मांगें शामिल हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, महीप सिंह चंदेल, अमित अग्रवाल, राहुल मिश्रा, अशोक दीक्षित, कुंवर सेन गंगवार, बबलू सिंह, अरविंद सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, रामखिलावन, विनोद पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।