फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP leader ordered liquor for up nikay chunav in Pilibhit

UP Nikay Chunav 2023: पीलीभीत में भाजपा नेता ने चुनाव के लिए उत्तराखंड से मंगाई शराब, गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 07:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Apr 2023 07:07 AM IST
सार

पुलिस ने बरखेड़ा में नवाबगंज रोड पर शराब की पेटियों से भरा कैंटर पकड़ा है। कैंटर से 300 पेटी शराब बरामद हुई। यह शराब भाजपा नेता ने मंगवाई थी। पुलिस ने भाजपा नेता और कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
BJP leader ordered liquor for up nikay chunav in Pilibhit
भाजपा नेता और कैंटर चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा में निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए काशीपुर (उत्तराखंड) से मंगाई गई 300 पेटी शराब पुलिस ने शुक्रवार को नवाबगंज रोड पर पेट्रोल पंप के पास पकड़ ली। पुलिस ने बरखेड़ा नगर पंचायत से चेयरमैन चुनाव में भाजपा के प्रबल दावेदार और जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी भोजवाल और कैंटर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शराब मंगवाने वालों के रूप में तीन और लोगों के भी नाम सामने आने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गुरुवार रात को अधिकारियों को पता चला था कि शराब की पेटियों से भरा कैंटर नवाबगंज रोड से होते हुए बरखेड़ा पहुंचेगा। जानकारी यह भी मिल गई थी कि शराब बरखेड़ा के किसी नेता ने मंगवाई है। आबकारी विभाग और पुलिस ने मिलकर नवाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास घेराबंदी कर कैंटर पकड़ लिया। बाद में थाने में एएसपी अनिल यादव, सीओ बीसलपुर सतीश शुक्ला को ट्रक चालक उत्तराखंड के गदरपुर निवासी बाबू ने बताया कि बरखेड़ा में श्याम बिहारी भोजवाल को शराब की डिलीवरी देनी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने श्याम बिहारी भोजवाल के साथ ही शराब मंगवाने के आरोपी रामपुर के थाना स्वार निवासी बलजीत सिंह, बरेली के नवाबगंज निवासी गोपाल व रोशन के खिलाफ शराब अधिनियम, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल श्याम बिहारी भोजवाल और कैंटर चालक का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद की गई शराब

248 पेटी में 11904 पौव्वा देशी शराब, 96 पौव्वा खुले, 48 पेटी में 576 अंग्रेजी बोतल, 10 लीटर स्प्रिट, आठ लीटर मिलावटी शराब, एक कैंटर और एक स्कूटी

चेयरमैन पद के लिए किया है आवेदन

श्याम बिहारी भोजवाल भाजपा में जिला मीडिया प्रभारी है। हालांकि वह लंबे समय से निष्क्रिय है। श्याम बिहारी एक पूर्व विधायक का बेहद खास बताया जाता है। इस बार भी उसने भाजपा से बरखेड़ा नगर पंचायत में चेयरमैन पद के लिए आवेदन किया है।

एएसपी अनिल यादव ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तस्करी कर लाई जा रही शराब को पकड़ा है। चालक और शराब मंगाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 300 पेटी शराब बरामद हुई है।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल ने कहा कि श्याम बिहारी भोजवाल भाजपा में जिला मीडिया प्रभारी हैं। ज्यादा सक्रिय न होने के कारण शहर में मीडिया का काम मैं ही देखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed