फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BJP cuts Varun Gandhi Lok Sabha ticket from Pilibhit Jitin Prasad will contest elections

चुनावी रंग और चटख: वरुण गांधी के नाम पर कयास और अटकलों पर लगा विराम, पीलीभीत सीट से जितिन लड़ेंगे चुनाव

Sun, 24 Mar 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से बीजेपी के कब्जे में है। मौजूदा समय में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP cuts Varun Gandhi Lok Sabha ticket from Pilibhit Jitin Prasad will contest elections
पीलीभीत से जितिन प्रसाद को भाजपा का टिकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने रंगोत्सव से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुनावी रंग को और चटख कर दिया। पार्टी ने पीलीभीत सीट से जितिन प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी के साथ वरुण गांधी के नाम को लेकर लग रहे कयास और अटकलों पर विराम लग गया। उनका टिकट काट दिया गया है। 

विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से बीजेपी के कब्जे में है। मौजूदा समय में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। हालांकि कुछ समय पूर्व से उनके बयानों में नरमी आई थी। लेकिन उनके टिकट को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। बीजेपी की पहली सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों के नाम भी चर्चा में आए थे। उनमें एक नाम जितिन प्रसाद का भी था। रविवार की रात आई सूची में पार्टी ने जितिन प्रसाद के नाम पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री ने जिले में कराए हैं काम 
जितिन प्रसाद मौजूदा समय में लोक निर्माण मंत्री हैं। उन्होंने पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर आदि जिलों में काफी काम कराए हैं। शारदा नदी धनाराघाट पर सेतु निर्माण में भी जितिन की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। कुछ करीब डेढ़ माह पूर्व ही सेतु निर्माण को धनराशि स्वीकृत हुई और सर्वे का काम शुरू किया गया है। 

विज्ञापन

यह है जितिन का राजनीतिक सफर 
जितिन प्रसाद ने 2004 के लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर से जीत हासिल की थी। 2009 के चुनाव में वह धौरहरा सीट से सांसद बने। इस दौरान वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय केंद्रीय मंत्री रहे। करीब दो वर्ष पहले जितिन ने बीजेपी का दामन थाम लिया और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed