फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bisalpur Chairman Noor Hasan convicted in the investigation of City Magistrate

सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में बीसलपुर चेयरमैन नूर हसन दोषी करार

Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bisalpur Chairman Noor Hasan convicted in the investigation of City Magistrate
नूर अहमद चेयरमैन बीसलपुर - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बीसलपुर नगर पालिका में फर्जी पट़्टा करने के मामले में चेयरमैन नूर अहमद, ईओ वंदना शर्मा और पालिका कर्मचारी वसीउद्दीन सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में दोषी पाए गए हैं। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। इनपर जल्द कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.राजेश कुमार कर रहे थे। उन्होंने सभी पक्षों को बयान के लिए बुलाया था लेकिन चेयरमैन बयान दर्ज कराने नहीं आए। उन्होंने शनिवार तक का वक्त मांगा था लेकिन उसके बाद भी वह नहीं आए। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके द्वारा पूर्व में दिए गए बयानों को ही आधार मानते हुए रिपोर्ट तैयार करके रविवार को एडीएम एफआर को सौंप दी।
विज्ञापन

उनके माध्यम से रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट में चेयरमैन, ईओ और एक कर्मचारी दोषी साबित हुए हैं। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर नगर पालिका मामले की रिपोर्ट एडीएम एफआर को सौंप दी गई है। उनके माध्यम रिपोर्ट डीएम को जाएगी। जांच में चेयरमैन नूर अहमद , ईओ वंदना शमा और कर्मचारी वसीउद्दीन दोषी साबित हुए हैं। तीनों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
- डॉ. राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed