{"_id":"6a95d09d099875f1af0206cd","slug":"bisalpur-bilsanda-road-breached-by-rain-erosion-halted-using-sandbags-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-167727-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश में कटा बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग, रेत के बोरों से रोकी गई कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश में कटा बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग, रेत के बोरों से रोकी गई कटान
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव मानपुर के पास लोक निर्माण विभाग ने रेत के बोरे लगवाकर कराई टूटी सड़क की रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बारिश से बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर मानपुर गांव के पास कटना पुल के समीप सड़क का एक हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कटान को रोकने के लिए रेत से भरे बोरों को लगवा दिया है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।
लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान पानी का बहाव तेज होने के कारण कटना पुल के समीप सड़क के किनारे की मिट्टी बह गई थी। पानी के दबाव के चलते धीरे-धीरे सड़क का हिस्सा भी प्रभावित हो गया। यदि समय रहते कटान को नहीं रोका जाता तो सड़क का और बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ सकता था। इससे बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर यातायात प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ सकती थी।
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। आसपास के गांवों के लोग भी इसी मार्ग के माध्यम से बीसलपुर और बिलसंडा सहित अन्य स्थानों तक आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी से लोगों में चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों और राहगीरों की ओर से इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग को दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय अधिकारी सक्रिय हुए और सोमवार को टीम को मौके पर भेजा गया। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। यहां रेत से भरे बोरों को लगाया गया।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गौरव गुप्ता ने बताया कि बारिश से कटना पुल के पास सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। फिलहाल रेत के बोरे लगाकर कटान को रोक दिया गया है और मार्ग को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। बारिश का असर कम होने के बाद जल्द ही क्षतिग्रस्त हिस्से का स्थायी समाधान कराया जाएगा। संवाद