फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tanakpur-Achhnera Express is now a regular train; assigned a new number.

Pilibhit News: टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस अब नियमित ट्रेन, मिला नया नंबर

Tue, 01 Sep 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Achhnera Express is now a regular train; assigned a new number.
पीलीभीत। टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस को 31 अगस्त से नियमित ट्रेन का दर्जा मिल गया है। रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर ट्रेन को 15094/15093 नंबर आवंटित किया है। इससे पहले यह ट्रेन 05062/05061 नंबर से स्पेशल ट्रेन के रूप में सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती थी। गोरखपुर से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, नियमित ट्रेन बनने के बाद अब बुधवार और शनिवार को छोड़कर बाकी दिनों में टनकपुर से अछनेरा जंक्शन तक इसका संचालन होगा। ट्रेन के नियमित होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, टनकपुर-दौराई ट्रेन को भी नियमित श्रेणी में लाए जाने की चर्चा है, हालांकि अभी रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed