फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopards roaming in Kajri Niranjanpur and Rampura Kon have vanished from sight again.

Pilibhit News: कजरी निरंजनपुर और रंपुरा कोन में घूम रहे तेंदुए फिर हुए ओझल

Tue, 01 Sep 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Leopards roaming in Kajri Niranjanpur and Rampura Kon have vanished from sight again.
एक तेंदुआ धार्मिक स्थल के पास पेड़ पर चढ़ा था, दूसरे ने कुत्ते को बनाया था शिकार, वन विभाग की टीमें लगातार कर रहीं निगरानी
विज्ञापन

पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चहल-कदमी कर रहे दो तेंदुए सोमवार को वन विभाग की निगरानी के बावजूद नजर नहीं आए। कजरी निरंजनपुर में रविवार को धार्मिक स्थल के समीप अशोक के पेड़ पर चढ़े तेंदुए की तलाश में खुटार रेंज की टीम लगी रही। वहीं रंपुरा कोन में शनिवार रात कुत्ते को निवाला बनाने वाले तेंदुए की निगरानी सामाजिक वानिकी की टीम करती रही। दोनों ही स्थानों पर सोमवार को तेंदुओं की कोई नई लोकेशन नहीं मिली। इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
कजरी निरंजनपुर गांव के आसपास करीब एक महीने से तेंदुए की चहल-कदमी देखी जा रही है। रविवार को तेंदुआ गांव के एक धार्मिक स्थल के समीप स्थित अशोक के पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर खुटार रेंज की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाश की। टीम को तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले थे।
विज्ञापन

खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि सोमवार को निगरानी में लगी टीमों को तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली। क्षेत्र में टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। तेंदुए के किसी एक स्थान पर लगातार रुकने की स्थिति में उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव कढ़ेरचौरा और पिपरिया दुलई के आसपास पिछले दिनों से चहल-कदमी कर रहे दूसरे तेंदुए ने शनिवार रात रंपुरा कोन गांव में पहुंचकर एक कुत्ते को मार डाला था। इसके बाद तेंदुआ कुत्ते के शव को खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। टीम को घटनास्थल के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले थे। सोमवार को सामाजिक वानिकी की टीम ने भी संभावित स्थानों पर निगरानी की, लेकिन तेंदुए की मौजूदगी का पता नहीं चल सका।

सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि सोमवार को निगरानी में लगी टीमों को तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली है। टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। दोनों क्षेत्रों में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ है। वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर नहीं जाने की सलाह दी गई है। गन्ने के खेतों और घनी झाड़ियों वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed