फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Birdwatcher see birds descended

परिंदों को देखने उमड़े पक्षी प्रेमी

Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Birdwatcher see birds descended
परिंदों को देखने उमड़े पक्षी प्रेमी - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
पौ फटने के साथ ही पक्षियों का कलरव और बसेरों को छोड़कर खुले आसमान में उनके उड़ने का नजारा देखने के लिए वन विभाग व पक्षी विशेषज्ञों के साथ स्कूली बच्चे चिह्नित स्थानों पर जुटे। मौका था बर्ड वाचिंग डे पर पक्षियों की प्रजातियों व उनकी संख्या की गणना का। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर हुई गणना के दौरान 570 लोगों ने 3349 पक्षियों की 50 प्रजातियां चिह्नित कीं।
शुक्रवार को जिले में बर्ड वाचिंग डे मनाया गया। टाइगर रिजर्व की महोफ, बराही, माला, दियूरिया, व हरीपुर एवं सामाजिक वानिकी द्वारा चिह्नित स्थलों पर सुबह छह बजे से पहले ही स्कूली बच्चे, पक्षियों के जानकार एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंच गए थे। निर्धारित समय पर एक साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया। वन विभाग व सामाजिक वानिकी के अफसरों ने बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी दी। सामाजिक वानिकी की पीलीभीत रेंज के तहत माधोटांडा रोड स्थित रिछौला घेरा के निकट डीएफओ आदर्श कुमार के नेतृत्व में बनी तीन टीमों ने स्कूली बच्चों के साथ पक्षियों को देखा। यहां 33 प्रजातियों के कुल 655 पक्षी देखे गए। वहीं बीसलपुर के पसगवां ताल में 14 प्रजातियों के 550 पक्षी और पूरनपुर रेंज में शारदा सागर डैम के किनारे 12 प्रजातियों के 200 पक्षी चिह्नित किए गए। तीनों रेंज में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार सहित 197 लोगों ने प्रतिभाग किया। उधर टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में सांभर ताल पर 521 पक्षियों की 50 प्रजातियां, हरीपुर रेंज के सुतिया नाले पर 304 पक्षियों की 43 प्रजातियां, माला रेंज के अंजनिया चांदर मे 245 पक्षियों की 32 प्रजातियां, दियोरिया रेंज के रामनगर में 32 पक्षियों की 08 प्रजातियां व बराही रेंज में शारदा सागर डैम में 842 पक्षियों की 15 प्रजातियां देखी गई हैं। यहां डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह सहित रेंजर व वनकर्मी मौजूद रहे। दोनों डीएफओ ने बताया कि बर्ड वाचिंग की रिपोर्ट तैयार की जा रही है जो जल्द शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पक्षियों को बचाने की ली शपथ
हजारा। नार्थ खीरी डीएफओ ने ट्रांस क्षेत्र के जंगल में स्कूली बच्चों को पक्षियों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। लखीमपुर खीरी के नार्थ डीएफओ सूरज कुमार और दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटक मित्र मोहम्मद नसीब ने अमन चिल्ड्रेन स्कूल गांधीनगर के छात्र छात्राओं को शपथ दिलाते हुए पेड़ पौंधों से होने वाले लाभ भी बताए। कार्यक्रम मेें रेंजर संपूर्णानगर सुभाष वर्मा, पदम सिंह, ब्रजबिहारी, राधेश्याम, सुनील, दयाराम शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed