{"_id":"63bc5ba3ce41ff45aa073f43","slug":"bike-riding-miscreants-looted-mobile-cash-after-beating-the-young-man-pilibhit-news-bly5096002108","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर मोबाइल, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक की पिटाई कर मोबाइल, नकदी लूटी
विज्ञापन
पुलिस घटना को मान रही फर्जी, युवक का कराया मेडिकल
पूरनपुर। घर लौट रहे गांव दुधियाखुर्द निवासी दिनेश कुमार की बाइक को ओवरटेक कर बदमाशों ने पिटाई कर मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। शोर-शराबा पर बाइक सवार बदमाश भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस घटना को मनगढंत बता रही है।
घटना रविवार शाम को घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा तिराहा के समीप की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुधियाखुर्द निवासी दिनेश कुमार बंडा हाईवे पर वन एवं वन्य जीव प्रभाग की ओर से कराए गए प्लांटेशन की रखवाली कर बाइक से घर लौट रहे थे। जितौरिया से अजीतपुर बिल्हा मार्ग पर तिराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल और तीन हजार रुपये लूट लिए। शोर-शराबे पर बदमाश गांव जितौरिया की ओर चले गए। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घुंघचाई एसओ राजेंद्र सिंह सिरोही ने टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि जांच में घटना मनगढंत है। दिनेश नशे में था। उसका मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस घटना को लूट की घटना होना नहीं मान रही।