{"_id":"661bcfa277a88cb5040723e9","slug":"bike-riding-farmer-dies-in-road-accident-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-114782-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
- माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया भट्ठे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया गांव में भट्ठे के निकट इको वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला मुख्यालय ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
माधोटांडा क्षेत्र के रानीगंज गांव निवासी गेंदनलाल (42) खेती किसानी करते थे। शनिवार को शाम चार बजे किसी काम के सिलसिले में वह बाइक से अकेले क्षेत्र के ही गांव जमुनिया गए थे। कुछ देर रुकने के बाद वह माधोटांडा- पीलीभीत मार्ग से घर लौट रहे थे। जमुनिया भट्ठे के निकट पहुंचते ही अचानक मार्ग से गुजर रहे इको वाहन की बाइक से टक्कर हो गई। जो
रदार टक्कर होने से गेंदनलाल जख्मी होकर मार्ग पर गिर गए। इको के टायर की हवा निकल गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायल को जिला मुख्यालय के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के बाद चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। मौत के बाद घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।