फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riding couple hit by high speed car, husband dies

Pilibhit News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार दंपती, पति की मौत

Thu, 20 Jun 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple hit by high speed car, husband dies
मृतक कमलेश फाइल फोटो ।
बरखेड़ा। अंत्येष्टि से लौट रहे बाइक सवार दंपती तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कस्बा बरखेडा के वार्ड संख्या तीन के निवासी कमलेश शर्मा (60) पुत्र घनश्याम शर्मा आज सुबह पत्नी के साथ जहानाबाद में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे । वहां से वापस आते समय दोपहर में रूपपुर में सामने से आ रही एक कार की चपेट में आने से दोनों दूर जा गिरे, जिसमे पति कमलेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी प्रेमवती काफी गम्भीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची असम चौराहा चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। बता दें कि पुत्र सुनील के साथ कमलेश शर्मा कारपेंटर की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed