सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़: बाइक सवारों ने साइकिल से गिराया, सड़क पर बदहवास होकर दौड़ी पीड़िता
पीलीभीत में बाइक सवार शोहदों ने सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। उसकी साइकिल को धक्का मारकर उसे गिरा दिया। जब छात्रा बचकर भागी तो आरोपी ने पीछा भी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में स्कूल जा रही कक्षा सात की छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। युवकों ने हाथ मारकर छात्रा को साइकिल से गिरा दिया। दहशत में छात्रा साइकिल छोड़कर भागने लगी तो युवकों ने उसका पीछा किया। शोर मचाने पर बाइक सवार भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। शहर के एक कॉलोनी की रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा सात की छात्रा है। रोजाना की तरह सुबह स्कूल के लिए निकली थी। नगर पालिका रोड के निकट पहुंचते ही अचानक पीछे से तीन बाइक सवार युवक वहां पहुंचे।
एक आरोपी ने किया पीछा
चलती साइकिल पर हाथ मारकर छात्रा को गिरा दिया। साइकिल गिरने के बाद छात्रा डर गई। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने छात्रा को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उसने दौड़ लगा दी। एक युवक ने कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन शोर मचने पर युवक भाग गए। सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिजन ने सुनगढ़ी पुलिस को घटना की जानकारी दी। क्षेत्रीय चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। आसपास लगे कैमरों को भी चेक किया गया। पिता का कहना है कि छात्रा काफी सहमी हुई है।