फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike rider dies in collision with truck, one injured

Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, एक घायल

Fri, 14 Jun 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with truck, one injured
हादसा के बाद असम हाईवे पर खड़ा ट्रक । स्रोत - राहगीर
पूरनपुर। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गांव खमरिया पट्टी निवासी उद्धव लाल और उनका नाती माधोटांडा के गांव दोदपुर खल्लपुर निवासी डालचंद घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उद्धव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उद्धव लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे असम हाईवे के खमरिया तिराहा के समीप की है। गांव खमरिया पट्टी निवासी उद्धव लाल (60) अपने नाती डालचंद (27) के साथ बाइक से गांव से नगर में दवाई लेने आ रहे थे। बाइक डालचंद चला रहा था। खमरिया तिराहा पर नगर की ओर से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रक भी पलटने से बच गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। उद्धव लाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उद्धव लाल की मौत हो गई। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना पर उद्धव लाल का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed