{"_id":"6666e881d6ca9a83b804ef3e","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-buggy-companion-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117670-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बुग्गी की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बुग्गी की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव रोहनिया में घटना स्थल पर लगी भीड़ । संवाद
बीसलपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर मार्ग के रोहनिया चौराहे पर सोमवार को दोपहर बुुग्गी की चपेट में आकर शाहजहांपुर के एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर के गांव प्रह्लादपुर निवासी बुधपाल ने बताया कि उनके भाई रीतराम वर्मा (30) पुत्र नत्थूलाल सोमवार को दोपहर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके गांव के ही कन्हैयालाल भी थे। रास्ते में शाहजहांपुर रोड के रोहनिया चौराहे पर सामने से आ रही ईंटों भरी बुग्गी से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां डॉक्टर ने रीतराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल को प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन और कोतवाली पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रीतराम खेती करते थे। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई बुधपाल, भूरे, भूपराम, धर्मपाल, राजू और इतवारीलाल का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
--
हादसे में सफाई कर्मचारी घायल
बीसलपुर। पीलीभीत मार्ग के सिमरा मोड़ पर सोमवार को सुबह हुए हादसे में एक सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव भदारा में तैनात पंचायत विभाग का सफाई कर्मचारी सोमवार को सुबह बाइक से थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव हुलकरी स्थित अपने घर से गांव भदारा जा रहा था। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग के सिमरा मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी होते ही ब्लॉक कार्यालय के कई सफाई कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद