फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike collides with cattle; youth dies, companion injured.

Pilibhit News: गोवंश से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle; youth dies, companion injured.
हादसे में गोवंश भी हुई मौत, चंदोई-भिकारीपुर मार्ग पर सोमवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में चंदोई-भिकारीपुर मार्ग पर सोमवार देर रात सड़क पर अचानक आए गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में उत्तराखंड निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई।
उत्तराखंड के खटीमा थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गौटिया निवासी 19 वर्षीय सरताज सोमवार को दिन में अपने मौसा जियाउद्दीन के यहां चंदोई गांव आया हुआ था। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर रात सरताज नौगवां पकड़िया निवासी अपने दोस्त फरमान के साथ बाइक से निकला था। चंदोई-मझोला मार्ग पर अचानक एक गोवंशीय पशु सड़क पर आ गया। इससे बाइक सीधे पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गोवंश की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सरताज को मृत घोषित कर दिया, जबकि फरमान का उपचार जारी है।
विज्ञापन

अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सड़क पर पड़े मृत गोवंश को जेसीबी की सहायता से हटवाकर दफन कराया गया। सीओ सिटी अजय यादव ने बताया कि जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी, घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। मृतक के शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed