{"_id":"6a88b46064fb98b97c0fe745","slug":"bike-collides-with-bull-farmer-dies-during-treatment-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167109-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांड़ से टकराई बाइक, इलाज के दौरान किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांड़ से टकराई बाइक, इलाज के दौरान किसान की मौत
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के करेली इलाके में सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकराकर बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गांव सिमरौली के खैरा फार्म निवासी गुरमीत सिंह (40) खेती-किसानी करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह बाइक से अपने धान के खेत देखने के लिए गए थे। खेतों का जायजा लेने के बाद वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करेली-तिलछी मार्ग पर खैरा फार्म से कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकरा गई। हादसे के बाद गुरमीत सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। उनकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बरेली ले गए। वहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
गुरमीत सिंह की मौत से उनकी पत्नी सरनजीत सिंह और दोनों बेटे युवराज व यशराज सदमे में हैं। पति और पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों की करुण चीखों से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की सड़कों पर अक्सर छुट्टा मवेशी घूमते रहते हैं। इनके कारण वाहन चालकों के सामने अचानक हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है।
सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद