{"_id":"58dbec9b4f1c1be14b63e329","slug":"bike-collide-with-canal-bridge-worker-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर पुलिया से टकराई बाइक, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर पुलिया से टकराई बाइक, मजदूर की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
नहर पुलिया से टकराई बाइक, मजदूर की मौत
खटीमा-माधोटांडा रोड पर खारजा नहर के पास अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार मजदूर भूरा शाह की मौत हो गई। जबकि उनका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। माधोटांडा कस्बा निवासी मजदूर 20 वर्षीय भूरा शाह पुत्र अजमत शाह मंगलवार रात अपने पड़ोसी अनीस अहमद पुत्र चुन्ने के साथ बाइक पर सुखदासपुर गौटिया स्थित बच्चू मियां की मजार पर जा रहे थे। खटीमा रोड पर खारजा नहर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं नजदीक के ढाबों पर खाना खा रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने भूरा शाह को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर घायल अनीस को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इस पर पंचनामा भरने के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन