{"_id":"5ef64aba8ebc3e42fc5999df","slug":"bijli-chori-case-pilibhit-news-bly4106943134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मीटर बिजली जलाते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मीटर बिजली जलाते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना मीटर लगाए बिजली सप्लाई नहीं दी जाएगी। अगर कोई बिना मीटर लगवाए बिजली इस्तेमाल करते पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने इसे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभी तक ग्रामीण इलाकों में बिजली की लाइन खींचकर घरों तक सप्लाई दे दी जाती थी। कई पुराने उपभोक्ताओं के घरों में मीटर भी नहीं लगे थे। मगर, अब इस तरह के उपभोक्ताओं पर पावर कॉरपोरेशन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब किसी को भी बिना मीटर लगवाए बिजली नहीं दी जाएगी। ग्रामीण इलाकों में टीमें लगाकर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। एक्सईएन असीम कुमार ने बताया कि बिना मीटर के बिजली संबंधी उपकरण चलाना अपराध है। सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगवाए जा रहे हैं। कोई उपभोक्ता बाद में पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई कराएंगे।
अवैध तरीके से पोल लगाने में एफआईआर
पीलीभीत। शहर से सटे बरहा गांव में वृद्धाश्रम से सटी जमीन पर दो दिन पहले पावर कॉरपोरेशन की टीम ने छापा मारा था। यहां अवैध तरीके से विद्युतीकरण होता पकड़ा गया था। इसे टीम ने तत्काल रुकवा दिया था। एसडीओ टाउन अतुल कुमार ने बताया कि जेई जहांगीर आलम की तरफ से मामले में सुनगढ़ी थाने में अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है।