{"_id":"68603e7be2b3ccee58053e09","slug":"big-taxpayers-honored-with-bhamashah-award-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-138708-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बड़े करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बड़े करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
कैंप में लोगों का टीबी परीक्षण करती टीम। संवाद
पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में शनिवार शाम दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जनपद के दस बड़े करदाताओं को भामाशाह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने मां सरस्वती व दानवीर भामाशाह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके उपरांत व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने दानवीर भामाशाह के जीवन चरित्र एवं राष्ट्र के लिए उनके किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां व संस्कृति विभाग की ओर से थारू लोकगीत की प्रस्तुति दी गई। संवाद
--
211 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग, 16 संदिग्ध
पीलीभीत। क्षय रोग विभाग की टीम शनिवार को सुबह मंडी समिति पहुंची और यहां कैंप लगाकर परीक्षण किया। दो घंटे चली स्क्रीनिंग में कुछ लोगों के संदिग्ध पाए जाने पर जांच के लिए उनके बलगम का नमूना लिया गया। इसके अलावा कांशीराम कॉलोनी में भी क्षय रोग विभाग की टीम ने कैंप लगाकर जांच की। बलगम के नमूने लिए गए। शनिवार को टीम ने कुल 211 लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ 16 संदिग्ध का बलगम जांच के लिए लिया। कैंप में राजेश गंगवार, शेर सिंह चौहान, गोविंदराम मौजूद रहे। संवाद