{"_id":"6a0cc0b85663944c6601daa5","slug":"bhojipura-won-the-tournament-title-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-159911-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भोजीपुरा ने जीता टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भोजीपुरा ने जीता टूर्नामेंट का खिताब
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के ग्राम करगैना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को ट्रॉफी देते हुए
अमरिया। क्षेत्र के ग्राम करगैना नौगवा में आयोजित सरदार हरदीप सिंह एवं रणजीत सिंह मेमोरियल द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला न्यूरिया और सेवा एकेडमी भोजीपुरा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सेवा एकेडमी भोजीपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूरिया को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
फाइनल मैच में न्यूरिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम की ओर से बिट्टू मैक्सी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 94 रन की शानदार पारी खेली। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवा एकेडमी भोजीपुरा की टीम ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। जीत के बाद खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले बिट्टू मैक्सी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
विजेता और उपविजेता को किया पुरस्कृत
उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 148 रन बनाने के साथ 4 विकेट भी हासिल किए। अभिषेक को टूर्नामेंट में 7 विकेट लेने पर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के आयोजक गुरुसेवक सिंह ने विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। संवाद