फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bharatiya Kisan Union workers demonstrated

Pilibhit News: भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2024 12:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 12 Dec 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union workers demonstrated
बीसलपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता।संवाद
बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी न किए जाने पर बुधवार को तहसील परिसर में प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बुधवार की दोपहर तहसील परिसर में पहुंचे और मांगे पूरी न किए जाने को लेकर प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। आधा घंटा प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थाई निस्तारण करने, वंचित लोगों के राशन कार्ड बनवाने और वंचित पात्रों के प्रधानमंत्री आवास बनवाने आदि मांगे शामिल की गई है। ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि यदि इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया, तो वे लोग तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में युवा तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा, तहसील महामंत्री श्रीकृष्ण राजपूत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ऋतिक मिश्रा, संगठन मंत्री अरुण कुमार ,रामशरण, शिवशरण लाल, प्रचारमंत्री रामपाल और बाबा रामपाल समेत काफी कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed