फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhakiyu's strike ends after talks with SDM

Pilibhit News: एसडीएम से वार्ता के बाद भाकियू का धरना समाप्त

Sat, 29 Jul 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 29 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's strike ends after talks with SDM
गांव जेठापुर में जेसीबी से हटाया जाता अतिक्रमण । संवाद
पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां के धार्मिक स्थल पर कब्जे की कोशिश और गांव जेठापुर में रास्ते कब्जे के विरोध में 22 जुलाई से भाकियू का तहसील में चल रहा बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुक्रवार शाम एसडीएम से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शुक्रवार को गांव जेठापुर में जेसीबी से रास्ते को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन


भाकियू के बेमियादी धरना-प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को नायब तहसीलदार ऋषि कुमार के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम ने गांव जेठापुर पहुंचकर रास्ते पर किया गया कब्जा हटवाया। वहां खोदा गया गड्ढा जेसीबी से समतल करा दिया गया। पड़ोस में रह रहे लोगों को एक किनारे से रास्ता दिया गया। शुक्रवार शाम प्रदर्शनकारियों से एसडीएम राजेश शुक्ला, तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव की वार्ता हुई।
विज्ञापन

वार्ता में एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि धार्मिक स्थल का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। इसके लिए वे भी कोर्ट जा सकते हैं। वार्ता के बाद बेमियादी धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह ने बताया कि एसडीएम, तहसीलदार से हुई वार्ता के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed