फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bhakiyu's sit-in ends after talks

Pilibhit News: वार्ता के बाद भाकियू का धरना-प्रदर्शन समाप्त

Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu's sit-in ends after talks
पूरनपुर। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर वार्ता के बाद भाकियू चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना प्रदर्शन देर रात समाप्त हो गया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर शुक्रवार को बेमियादी धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया था। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे अधिशासी अभियंता से वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। महानिदेशक को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा गया।

ज्ञापन में रात को होने वाली अघोषित बिजली कटौती बंद कराने, तीन और पांच हाॅर्स पावर के बिजली कनेक्शनों पर एस्टीमेट पर अवैध वसूली पर रोक लगवाने, बिजली बिल में सांठगांठ कर वसूली पर रोक लगवाने, कलीनगर के उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी को शीघ्र हटवाने, घुंघचाई उपकेंद्र के किसान से ट्रांसफाॅर्मर के नाम पर वसूली करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कराकर उसे हटवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

रंजीत सिंह ने बताया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के आश्वासन पर बेमियादी धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed