{"_id":"66faf0d1f6e610ce6907c674","slug":"bhakiyu-submitted-a-memorandum-to-the-executive-engineer-in-protest-against-poor-power-supply-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123296-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भाकियू ने खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भाकियू ने खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। भाकियू (अराजनीतिक) ने खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में अधिशासी अभियंता को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्या का समाधान आठ दिन में न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन में कहा गया कि गांव प्रसादपुर, कलीनगर तहसील के गांव रंपुरा फकीरे, नवदिया धनेश में बिजली की जर्जर लाइनों से सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। ट्रिपिंग, कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। गलत बिजली के बिल आ रहे है। शिकायत पर समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
ज्ञापन में खराब बिजली आपूर्ति की समस्या की जानकारी देने के बाद भी उसे अनसुना करने वाले कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने, जेई पर समस्याओं का समाधान न करने, बिजली बिल की खराबी सही न कराकर कर्मचारियों पर टालने, कुछ संविदा कर्मचारियों को हटाकर दूसरे संविदा कर्मचारियों की तैनाती की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में समस्याओं का आठ दिन में समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, कलीनगर तहसील अध्यक्ष रामकृपाल, कमलेश, राहुल वर्मा, महेश कुमार, कृष्ण स्वरूप आदि शामिल रहे।