फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Before cleaning the road and will vote again'

‘पहले सड़क और सफाई फिर होगा मतदान’

Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Before cleaning the road and will vote again'
‘पहले सड़क और सफाई फिर होगा मतदान’
 कांशीराम कॉलोनी ट्रॉसपोर्ट नगर के लोगों ने मंगलवार को कई वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क व कॉलोनी में फैली गंदगी के विरोध मेें प्रदर्शन-नारेबाजी की। इस दौरान वह बैनर लेकर चल रहे थे जिसमें लिखा था- देखिए श्रीमान स्वच्छ भारत की पहचान, सड़क सफाई नहीं तो वोट नहीं। इसके बाद एक शिकायती पत्र मुख्यमंत्री के लिए फैक्स किया गया। कॉलोनी के लोगों ने कई वर्षों से बदहाल पड़ी मेन सड़क को लेकर चुनाव से पूर्व अपनी मांग पूरी करवाने के लिए सफाई व रोड नही तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया है। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि चार साल पहले कॉलोनी की मेन सड़क टूट गई थी। कई महीनों से यहां सफाई भी नही कराई गई। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायती की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रदर्शन के बाद शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को फैक्स भेजा है। प्रदर्शन करने वालों में अश्वनी सक्सेना, महेश कुमार, कमल किशोर, राम पाथरे, कृष्ण कुमार, धमेंद्र कुमार, राम बहादुर, अशोक, नेम चंद, प्रीति, नूर बी, पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, महारानी, शिवकुमार, आरती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed