फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bees attack children and teachers, save lives by hiding in sugarcane field

Pilibhit News: मधुमक्खियों का बच्चों-शिक्षकों पर हमला, गन्ने के खेत में छिपकर बचाई जान

Tue, 22 Aug 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 22 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bees attack children and teachers, save lives by hiding in sugarcane field
पूरनपुर। गांव अंडबोझी के प्राथमिक स्कूल के समीप पाकड़ के पेड़ लगा मधुमक्खियों का छत्ता सोमवार को नीचे सो रहे कुत्ते पर गिर गया। कुत्ता भागकर स्कूल में घुस गया। उसका पीछा कर रही मधुमक्खियों ने वहां बच्चों और स्टाफ पर हमला कर डंक मारना शुरू कर दिया। बच्चों और शिक्षकों ने पास में गन्ने के खेत में छिपकर जान बचाई। लोगों ने आग जलाकर धुआं किया, तब जाकर मधुमक्खियों भागीं।
विज्ञापन

स्कूल में सोमवार को शिक्षण चल रहा था। स्कूल के बाहर से मधुमक्खियों से बचने को आया कुत्ता कक्ष में घुस गया। कुत्ते के पीछे मधुक्खियां लगी थीं। इससे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने बच्चों, शिक्षकों, रसोइया को डंक मारना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों ने छात्र कुलदीप, गुरजीत, गौरव, बिहान, रमनदीप ,जसप्रीत और इंचार्ज शिक्षक विष्णु कुमार सिंह, सहायक अध्यापक अजय कुमार, रसोइया सुनीता देवी को डंक मार दिया। मधुमक्खियों से बचने को शिक्षकों और बच्चों को पास के गन्ने के खेत में छिपना पड़ा। शोर-शराबा पर गांव के कुछ लोगों ने आग जलाकर धुआं किया। तब कहीं मधुमक्खियां शांत हुई। अध्यापक विष्णु कुमार ने बताया कि बच्चे का गांव में प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed