फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beekeeping will strengthen the livelihood of the women of the group

Pilibhit News: मधुमक्खी पालन से मजबूत होगी समूह की महिलाओं की आजीविका

Mon, 11 May 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Beekeeping will strengthen the livelihood of the women of the group
मरौरी और पूरनपुर ब्लॉक में शुरू कराया जाएगा काम, कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन




पीलीभीत। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मधुमक्खी पालन से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।



महिलाओं के लिए शासन स्तर से पहल शुरू की गई है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन से शुरू हुई पहल के बाद जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से 13 हजार महिला समूहों का संचालन किया जा रहा है। इसमें करीब 1.40 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। यह महिलाएं समूह के साथ जुड़कर काम कर अपने आपको सशक्त बना रही हैं। अब महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए मधुमक्खी पालन कराया जाएगा। इसको लेकर उत्पादक समूह बनाए जाएंगे। विभागीय ओर से शुरू की गई पहल को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की इच्छुक महिलाओं को इसमें जोड़ा जाएगा। इससे वह इसका उत्पादन कर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed