फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bee Attack The farmer's death

मधुमक्खी के हमले से किसान की मौत

Fri, 25 Sep 2015 11:31 PM IST
Madotanda
Madotanda Updated Fri, 25 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

साइकिल से खेत पर जा रहे किसान पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वह छिपने को एक झोपड़ी में घुसे लेकिन हमले से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने शव कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसंतपुर नौनेर निवासी 65 वर्षीय जागीर सिंह शुक्रवार को दोपहर साइकिल से खेत पर जाने को निकलते थे। घर से कुछ दूर चकरोड से गुजरते समय मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले साइकिल से भागने का प्रयास किया लेकिन मक्खियों द्वारा पीछा न छोड़ने पर रास्ते में की एक खेत पर पड़ी झोपड़ी में घुस गए। यहां भी मधुमक्खियों ने उन पर हमला जारी रखा। मधुमक्खियों के हमले से उनकी मौत हो। हमले के दौरान उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग धुआं करते हुए मौके पर पहुंचे जहां जागीर सिंह मृत अवस्था में पाए गए। उनके इकलौते पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि वह हृदयरोगी थे। संभवता मधुमक्खियों के हमले से घबराकर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed