{"_id":"64a312c0061a4ec83207cf92","slug":"be-loyal-to-the-nation-with-body-mind-and-wealth-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-517-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तन, मन, धन से राष्ट्र के प्रति रहें निष्ठावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तन, मन, धन से राष्ट्र के प्रति रहें निष्ठावान
Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
मझोला। सरस्वती विद्या मंदिर मं सोमवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। जिला कार्यवाहक डालचंद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रारंभ से ही आदर्श गुरु-शिष्य परंपरा रही है। संघ में पवित्र भगवा ध्वज को गुरु माना गया है। सभी स्वयंसेवक उसके शिष्य हैं। स्वयंसेवकों को तन, मन, धन से राष्ट्र के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए।
उन्होंने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी देते हुए गुरु वेद व्यास जी के जीवन से अवगत कराया। मझोला के नगर संघ चालक विजय भाटिया ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर विद्या भारती की शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक रामकिशोर, प्रधानाचार्य भानुप्रताप सिंह, धनपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद