फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   BDO is sitting at Rs 3.67 crores of MNREGA workers

मनरेगा श्रमिकों के 3.67 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं बीडीओ

Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत। Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
BDO is sitting at Rs 3.67 crores of MNREGA workers
पैसा - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने नोटिस देकर 24 घंटे में भुगतान के दिए आदेश      
विज्ञापन

 जिले के सातों ब्लाकों में मनरेगा श्रमिक भुगतान न होने से परेशान हैं। श्रमिकों का करीब 3.67 करोड़ रुपया बकाया है, लेकिन बीडीओ की ओर से डोंगल न लगने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। डीएम ने इसको गंभीरता से लेकर सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर 24 घंटे में भुगतान कर पत्रावली प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। 

ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरों को रोजगार देने के लिए मनरेगा से कार्य कराए जा रहे हैं। काम होने के बाद श्रमिकों को उनकी मजदूरी मिल जानी चाहिए लेकिन लंबी सरकारी प्रक्रिया और विभागीय हीलाहवाली के चलते मजदूरों को समय से भुगतान नहीं मिल पाता। वर्तमान में जिले के सातों ब्लाकों में मनरेगा मजदूरों का 3.67 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सर्वाधिक 82 लाख ललौरीखेड़ा ब्लाक में और सबसे कम 21 लाख पूरनपुर ब्लाक का है। दरअसल मजदूरों का यह भुगतान कंप्यूटर में फीड होने के बाद संबंधित बीडीओ को अपना डोंगल लगाकर पास करना होता है इसके बाद शासन से मजदूरी की धनराशि सीधे श्रमिकों के खाते में आती है लेकिन जिले के विकास खंड अधिकारियों द्वारा डोंगल का प्रयोग न करने के कारण भुगतान अटका हुआ है। भुगतान न होने से परेशान मनरेगा मजदूर अक्सर तहसील दिवस अथवा डीएम कार्यालय में उपस्थित होकर मजदूरी दिलाने की मांग करते रहते हैं। इस पर डीएम ने सभी ब्लाकों की रिपोर्ट तलब की। इसमें जिले में 3.67 करोड़ बकाया होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और सभी बीडीओ को नोटिस जारी कर 24 घंटे में भुगतान करने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर मजदूरी की बकाया धनराशि पर 0.05 प्रतिशत की दर से ब्याज के रूप में बीडीओ से वसूलने की चेतावनी भी दी गई है। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि सभी बीडीओ को नोटिस भेज दिया गया है। आदेश का पालन न होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन

  
मनरेगा भुगतान बकाए की स्थिति      
ब्लाक            बकाया (लाख में)  
   
अमरिया        74.00      
बरखेड़ा        67.00      
बिलसंडा        40.00      
बीसलपुर        27.00      
ललौरीखेड़ा        82.00      
मरौरी            56.00      
पूरनपुर        21.00      
कुल            367      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed