फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Base in the dark

Pilibhit News: अंधेरे में आधार

Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Base in the dark
पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद
पीलीभीत। आधार कार्ड आवेदकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। आधार बनवाने की आस में महिलाएं और छोटे बच्चे कड़ाके की सर्दी में रात दो से तीन बजे मुख्य डाकघर पहुंच रहे हैं। बमुश्किल से 50 आवेदकों को टोकन मिलता है। तीन से चार दिन चक्कर काटने के बाद भी आधार नहीं बन पाता। और तो और अमरिया और बीसलपुर के आवेदकों को भी जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


राशन कार्ड सत्यापन, बैंक केवाईसी, स्कूल-कॉलेज और अन्य कार्यों में आधार की जरूरत होती है। योजनाओं के लाभ में भी आधार जरूरी है। यही वजह है कि आवेदकों को आधार बनवाने और संशोधन कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। डाकघर और बैंक के बाहर कतार लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यही नहीं दो से तीन दिन भटकने और रात में जागने के बाद आधार बनवाने के लिए टोकन मिल रहा है। इसके बाद उनका कार्ड बन पा रहा है।
--

रात में न आएं तो नहीं मिलेगा टोकन
शनिवार की सुबह आठ बजे मुख्य डाकघर के बाहर कई महिला-पुरुष छोटे बच्चों के साथ खड़े थे। कुछ महिलाओं ने छोटे बच्चों को गोद में ले रखा था। कोहरे के बीच खड़े इन लोगों ने बताया कि रात में दो से तीन बजे यहां आए थे। लाइन में लगकर 7:30 बजे टोकन लिया। अब 10 बजे से आधार बनेगा। कहा कि अगर रात में न आओ तो टोकन मिलना मुश्किल है। कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक दिन में बन और संशोधित हो रहे सिर्फ 50 कार्ड
मुख्य डाकघर में एक दिन में सिर्फ 50 आधार बन और संशोधित हो पा रहे हैं। इसके लिए आवेदकों को सुबह 7:30 बजे टोकन दिया जाता है। आधार डाकघर खुलने पर बनाया जाता है। पोस्टमास्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि आजकल हम अवकाश पर हैं। पता करेंगे भीड़ क्यों लग रही है।

--
अमरिया के पास से दो बच्चों के आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए रात 2:30 बजे आ गए थे। तब से कतार में लगे हैं। आज टोकन मिल गया है। अब आधार सही हो जाएगा। अब तक तीन दिन से दौड़ रहे थे।
- मतलूप, बरा मझोलिया
--

बच्चे के आधार में संशोधन कराना था। रात दो बजे ही डाकघर आ गए थे। जब पहुंचे तो उस समय भी कई लोग खड़े थे। गनीमत है कि टोकन मिल गया। क्या करें आधार सही करवाना ही है।
- इंद्रपाल
--
रात से ही कतार में लग गए थे। बड़ी मुश्किल से टोकन मिला है। अगर देर से आते तो मायूस होकर जाना पड़ता। अब उम्मीद है कि कार्ड बन जाएगा।
- मनोज कुमार

----
मशीन खराब, तीन दिन से नहीं बन रहे कार्ड
बीसलपुर। मुख्य उप डाकघर की मशीन खराब हो जाने से तीन दिनों से आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आवेदकों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। रोजाना काफी उपभोक्ता उप डाकघर में आधार कार्ड बनवाने जाते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट आते हैं। इस बाबत उप डाकपाल श्याम बहादुर पटेल ने बताया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनने लगेंगे। संवाद


--
अमरिया में भी स्थिति खराब
अमरिया। कस्बे के डाकघर में आधार कार्ड नहीं बनाए जाते हैं। पोस्टमास्टर ने बताया कि अमरिया क्षेत्र के लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए पीलीभीत जाते हैं। कुछ आवेदक सितारगंज जाकर भी आधार कार्ड बनवाते हैं। संवाद
--
पूरनपुर में तीन स्थानों पर बन रहे आधार



पूरनपुर। नगर में उप डाकघर के अलावा एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा में आधार कार्ड बनाए जा रहे है। करीब एक महीने पहले आधार कार्ड बनवाने वालों की लंबी कतार लग रही थी। अब इसमें कमी आई है। संवाद

--
कॉमन सर्विस सेंटर के 66 आधार केंद्र संचालित



पीलीभीत। कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जिला प्रबंधक संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में करीब 2250 सीएससी संचालित हैं। 66 स्थानों पर आधार संशोधन होता है। शहर में सिर्फ देशनगर मठिया के आधार सेवा केंद्र पर संशोधन होता है। यहां भी एक बाध्यता है कि सिर्फ 18 वर्ष से कम उम्र के आधार का संशोधन हो सकता है। अन्य कार्य डाकघर में होते हैं। उनकी जानकारी हमें नहीं है। संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

पीलीभीत के मुख्य डाकघर परिसर में आधार कार्ड के लिए पहुंचे लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed