फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Barkheda CHC superintendent removed, staff nurse and ward maid suspended

Pilibhit News: बरखेड़ा सीएचसी अधीक्षक को हटाया, स्टाफ नर्स व वार्ड आया को निलंबित किया

Tue, 20 Jan 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Barkheda CHC superintendent removed, staff nurse and ward maid suspended
पीलीभीत। कड़ाके की सर्दी में गर्भवती के बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गैलरी के फर्श पर करीब 11 घंटे तक पड़े रहने के मामले में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गठित टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद सीएचसी अधीक्षक को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स व वार्ड आया को निलंबित कर दिया। संविदा स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से संस्तुति मांगी है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज अमखिरिया निवासी सोनू बुधवार की रात अपनी पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर करीब दो बजे सीएचसी लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन

ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ ने उनका नाम-पता तो लिखा, लेकिन वार्ड में भर्ती नहीं किया। गर्भवती को भीषण ठंड में फर्श पर रात गुजारनी पड़ी। अगले दिन सीएचसी अधीक्षक ने गर्भवती को वार्ड में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण संज्ञान में आने के बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सीएमओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. ज्ञान प्रकाश को जांच सौंपी। जांच आख्या आने के बाद सोमवार को सीएमओ ने एमओआईसी डॉ. लोकेश गंगवार को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। स्टाफ नर्स रेनू व वार्ड आया अंजली को निलंबित कर मुख्यालय संबद्ध किया।

वहीं, आउटसोर्स की वार्ड आया ओमवती को कुरैया सीएचसी भेजा गया। संविदा स्टाफ नर्स निशा व प्रतिभा के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की फाइल डीएम को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed