फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bardar

जनपद की सीमा पर पहुंचते ही वापस कर दिए गए नौकरी करने वाले

Tue, 14 Apr 2020 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
bardar
पीलीभीत। नेपाल और उत्तराखंड के रास्ते कोरोना संदिग्धों को प्रवेश कराकर देश में महामारी फैलाने की साजिश का पता लगने के बाद हाईअलर्ट कर दिया गया है। जनपद की सीमाएं पूरी तरह से सील हैं। डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक दीक्षित ने सोमवार रात सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण कर हालात परखे और मातहतों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पड़ोसी जनपद बरेली या शाहजहांपुर में नौकरी करने वालों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने उन्हें भी सोमवार को वापस कर दिया।
विज्ञापन

शासन से नेपाल के रास्ते कोरोना संदिग्धों की घुसपैठ कराने का संदेश मिला तो चौकसी बढ़ा दी गई है। इसका असर सोमवार को देखने को मिला। नेपाल और उत्तराखंड सीमा के अलावा गैर जनपद की सीमाओं पर मुस्तैद पुलिसकर्मी और भी ज्यादा सख्त हो गए। पड़ोसी जनपद बरेली से भी आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। जनपद के कई लोग पड़ोसी जिले बरेली या शाहजहांपुर में सरकारी विभागों में नौकरी करते हैं। कोई संविदा पर है तो कोई बैंकों में तैनात है। सभी प्रतिदिन संबंधित विभाग की ओर से जारी किए गए पास लेकर नौकरी पर जाते हैं। सोमवार को बरेली नौकरी पर जाने के लिए संबंधित विभाग का पास लेकर गए कुछ बैंककर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों को जहानाबाद में ही पुलिस ने रोक लिया और उन्हें बैरंग वापस कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं का दुखड़ा सुन डीएम ने दिलाया राशन
बीसलपुर। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने भ्रमण कर हालात परखे। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, कोतवाल केशव तिवारी ने बैंकों के बाहर खड़े लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड पर मोहल्ला ग्यासपुर निवासी ममता देवी और सीता देवी भटकती हुई मिलीं। पूछने पर उन्होंने घर पर राशन न होने की बात बताई। डीएम उनके घर गए और पड़ताल की। इसमें महिलाओं के घर राशन नहीं मिला तो डीएम ने उन्हें राशन मुहैया कराया। कोतवाली रोड पर पान मसाला की दुकान खुली मिलने पर व्यापारी को पुलिस के हवाले कर दिया। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। मंडी का निरीक्षण कर डीएम ने आढ़तों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके बाद खनंका और चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी के पास सील की गई सीमाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट अमरिया में पसरा सन्नाटा
अमरिया। कोरोना संक्रमित दो मरीज सामने आने की वजह से हॉटस्पॉट किए गए कस्बे में पुलिस-प्रशासन की सख्ती बरकरार रही। सोमवार को भी लोग घरों में दुबके रहे और सड़कों पर सिर्फ पुलिस दिखी। किसी को भी कस्बे में न प्रवेश करने दिया गया, न ही कोई बाहर निकल सका। सब्जी और किराना की सप्लाई बीते दिनों की भांति वाहन और ठेलों से कराई गई। पुलिस गश्त कर अनाउंसमेंट कराती रही। सैनिटाइजर का भी छिड़काव हुआ।
डीएम की फटकार के बाद एक्शन, 56 लोगों पर रिपोर्ट
बररखेड़ा। भ्रमण पर निकले डीएम ने बाजार में सोमवार सुबह पुलिस न दिखाई देने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस पूरी तरह हरकत में आ गई। वाहनों की चेंकिंग शुरू कर दी गई। दो वाहनों को सीज किया गया। 15 लोगों पर धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि क्योलड़िया बरेली के निवासी नरेशपाल, हेेमंत कुमार, मोहम्मद दानिश, अजय कुमार, बर्रामऊ गांव निवासी राजेंद्र कुमार, नवादामहेश गांव निवासी सद्दीक अहमद, खिरकिया गांव निवासी अनुराग, धनगवां निवासी सुदीप कुमार, गाजीपुरकुंडा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, मुनेंद्रपाल, पतरसिया गांव निवासी अमित गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, विजय गंगवार, कस्बा निवासी हेमनाथ, सचिन शर्मा नामजद किए गए हैं।

पूरनपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोतवाली में 17 नामजद समेत 41 पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि गांव कढेरचौरा निवासी दीनदयाल, गांव जेठापुर निवासी विजयपाल, रामलखन, गांव गैरतपुरजप्ती निवासी सुरेश, रंपुरा निवासी इब्राहीम, पडरिया निवासी प्रेमप्रकाश, पिपरिया दुलई निवासी राजेंद्र , गांव महदखास निवासी गेंदनलाल, धर्मेंद्र, वीरपाल, भीमसेन, घनश्याम, शिवनरायन, ज्वाला प्रसाद, शिवकुमार, पप्पूलाल, रामसहिं नामजद और बाकी अज्ञात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed