{"_id":"5866a7dc4f1c1b255eeec6d9","slug":"banks-and-atm-cash-shortage-ended","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंक और एटीएम पर खत्म हुई कैश की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और एटीएम पर खत्म हुई कैश की किल्लत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो गए है शहरी क्षेत्र में बैंक और एटीएम पर हालात सामान्य लगने लगे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ठीक नहीं है। बृहस्पतिवार को शहर के एटीएम और बैंकों में लोगों को नकदी हासिल होने में कोई कठिनाई नहीं हुई। नोट बंदी के बाद प्रधानमंत्री की ओर से दी गई 50 दिन की समय सीमा समाप्त हो गई। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों ने ई-बैकिंग का रुख किया। शहरी इलाके की बात करें तो कुछ पेट्रोल पंपों के अलावा कई व्यापारियों ने भी स्वाइप मशीनों का प्रयोग शुरू कर दिया। शहर में मेडिकल स्टोर व अन्य दुकानों पर पेटीएम सुविधा अपनाई जा रही है। बीसलपुर। कैश खत्म हो जाने के कारण भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा में दोपहर 12 बजे के बाद ग्राहकों को पैसा नहीं बांटा गया, जिससे लोगों को लौटना पड़ा। इधर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम 12 दिन से खराब पड़ा है। शाखा प्रबंधक भारत भूषण ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन