फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bankers are insured to protect crops

बैंकर्स बीमित कर फसलों को दें सुरक्षा

Mon, 27 Apr 2015 11:59 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 27 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bankers are insured to protect crops
राष्ट्रीय संशोधित कृषि बीमा योजना के तहत हुई कार्यशाला में डीएम ने
विज्ञापन
किसानों को बीमित कर फसलों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।

गांधी प्रेक्षागृह में सोमवार को हुई कार्यशाला में कहा गया कि केसीसी धारक किसानों का बीमा प्रीमियम जमा न होने के कारण नष्ट फसलों की प्रतिपूर्ति किसानों को नहीं प्राप्त हो रही है और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान डीएम ओएन सिंह ने कहा कि सोशल सेक्टर की योजनाओं में किसानों व गरीबों की मदद करें तथा बैंक वास्तविक लाभार्थी का ही लोन करें। किसानों को बीमित कर फसलों की सुरक्षा प्रदान करें। कहा कि ब्लाक  लेबिल पर मीटिंग कर किसानों को बीमा कराने को प्रेरित करें।

कहा कि जिले में करीब डेढ़ लाख केसीसी धारक हैं। यदि संशोधित बीमा योजना से यह कवर होता तो उन्हें क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सकता था, पर यह बीमित नहीं हुए। कहा कि यदि इस वर्ष भी कोई लापरवाही पाई गई तो संबंाधित बैंकों से किसापों को क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया जाएगा। सभी बैंक केसीसी धारक किसान का बीमा करें। यदि किसान आनाकानी करता है उसे प्रोत्साहित करें।

उपनिदेशक कृषि एके सिंह ने विभिन्न सोशल सेक्टर की योजनाओं के तहत वास्तविक लाभार्थी की फाइल पर लोन करने के निर्देश दिए। डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बैंकर्स की जानकारी दी। आईसीआईसीआई के प्रतिनिधि ने भी संशोधित कृषि बीमा योजना की जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकोें को जिम्मेदारी से किसानों की सहायता करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम आलोक कुमार सिंह, सीडीओ इंद्रकांत द्विवेदी, लीड बैंक मैनेजर केडी नौटियाल समेत सभी बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed